नागौर: गेनाणा निवासी युवक की मौत मामले में परिजनों ने नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल से की मुलाकात, सांसद ने एसपी से की बात
Nagaur, Nagaur | Mar 4, 2025 लाडनूं क्षेत्र के गेनाणा निवासी युवक की संदिग्ध मौत के मामले में आज परिवारजनों ने नागौर जिला मुख्यालय पर सांसद हनुमान बेनीवाल से मुलाकात की। इस दौरान सांसद हनुमान बेनीवाल ने डीडवाना-कुचामन के एसपी से इस मामले में बात की है, साथ ही आंदोलन की चेतावनी दी है। मंगलवार दोपहर 3:30 बजे सांसद ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की है।