विदिशा नगर: 2दिन पहले मामूली बात पर शुभम मराठा को चाकू गोद कर मौत के घाट उतारने वाले आरोपी रोहित को पुलिस ने किया गिरफ्तार...
2 दिन पहले कोतवाली थाना क्षेत्र के जतरापुरा में शुभम मराठा को रास्ते में रोक कर रोहित मराठा ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी रोहित की तलाश शुरू की थी। शनिवार शाम 6 बजे कोतवाली टीआई आनंद राज ने बताया कि शनिवार को आरोपी को विधिवत रूप से गिरफ्तार किया है।