ईसागढ़: ईसागढ़ पुलिस ने ओढीला गांव में कच्ची शराब बेचने पर 26 वर्षीय युवक पर किया मामला दर्ज
ओढीला में पुलिस ने हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेचने पर एक 26 वर्षीय युवक पर मामला दर्ज किया है, ईसागढ़ पुलिस को सोमवार को रात लगभग 8 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ओढीला गांव में कोई कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से ईसागढ़ निवासी संदीप कुमार केवट उम्र 26 वर्ष पर मामला दर्ज कर लिया है ।