जबलपुर: ग्वारीघाट: तेज आंधी-तूफान ने उजाड़े आशियाने, दुर्गा नगर में छप्पर उड़ने से बेघर हुए मजदूर परिवार
जबलपुर के ग्वारीघाट स्थित दुर्गा नगर में आज मंगलवार शाम लगभग 5 बजे तेज आंधी और तूफान ने भारी तबाही मचा दी। अचानक आए तेज हवाओं के झोंकों ने कई कच्चे मकानों और झोपड़ियों के छप्पर उड़ा दिए, जिससे गरीब और मजदूर परिवारों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया। तूफान के साथ हुई बारिश से कई घरों में पानी भर गया, जिससे लोगों का घरेलू सामान भी खराब हो गया। प्रभावित परिवारों