चंदौसी: गुंमथल गांव में 51 देवियों के सिर पर कलश शोभा यात्रा का आयोजन, साथ में 7 दिवसीय कथा का शुभारंभ हुआ
गुमथल के समीप स्थित वनखंडी चौधराना बाबा संत आश्रम में बुधवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महापुराण का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। कथा प्रारंभ होने से पहले 51 महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर सिर पर कलश रखकर भव्य कलश यात्रा निकाली। धार्मिक जयघोष और भजन-कीर्तन के बीच निकली कलश यात्रा का ग्रामीणों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा की गई