सीकर जिले के जुराठड़ा के पूर्व सरपंच सरदार राव की हत्या के मामले में बुधवार को एससी एसटी कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपियों को पेश किया गया।बुधवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट में पेशी के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया संभावना जताई जा रही है कि कोर्ट द्वारा गुरुवार को इस मामले में फैसला आ सकता है।