कोल: तालसपुर में कचोरी बेच रही महिला को दबंग से पैसे मांगना पड़ा भारी, दबंग ने की मारपीट, पुलिस से की शिकायत
दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना रोरावर इलाके के तालसपुर इलाके से सामने आई है।जहां घर के बाहर दुकान पर पूरी कचोरी बेच रही महिला को अपने कचोरी के पैसे मांगना दबंग ग्राहक से भारी पड़ गया। दबंग ग्राहक ने महिला की तेल की कढ़ाई फेंक कर उसके साथ मारपीट कर दी।मारपीट में महिला घायल हो गई घायल महिला के द्वारा इलाका पुलिस को शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।