बेनीगंज क्षेत्र के जात पड़रिया गांव के ग्रामीणों ने रास्ते के लिए शासन प्रशासन से गुहार लगाई है। पड़रिया गांव निवासी हरिनाम सिंह ने स्थानीय पुलिस चौकी कल्याणमल में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि हमारे मोहल्ले के कई घरों का रास्ता एक ही है इसके अलावा अन्य कोई रास्ता न होने के कारण हम लोगों को निकलने की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।