चरखी दादरी: हरियाणा रोड़वेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के आह्वान पर लंबित मांगों को लेकर चरखी दादरी में कल रोड़वेज की रहेगी हड़ताल
लंबित मांगों को लेकर रोडवेज कर्मियों में रोष बना हुआ है। उसी के चलते कर्मचारी सांझा मोर्चा की राज्यस्तरीय कार्यकारिणी के आह्वान पर बुधवार को चरखी दादरी में रोड़ेवज की हड़ताल का ऐलान किया गया है। रोड़वेज सांझा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में हड़ताल में शामिल होकर सफल बनाने का आह्वान किया है।