कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में आज जिले के सभी जनपद पंचायतो के सभाकक्ष में धान खरीदी कार्य के लिए नियुक्त समिति प्रबंधक सह धान खरीदी प्रभारियों को धान खरीदी कार्य के लिए संबंधित अनुविभागीय अधिकारी, जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मार्कफेड व सहकारिता अधिकारियों की उपस्थिति में आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया।