रामपुर मनिहारन: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वाले दुकानदार को किया गिरफ्तार, 48 चरखी बरामद
थाना रामपुर मनिहारन पुलिस ने शनिवार शाम 5 बजे प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कस्बा रामपुर मनिहारन के मोहल्ला सराय स्थित एक दुकान पर छापा मारकर प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेच रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।