परासिया सिविल अस्पताल में बुधवार को नसबंदी शिविर लगाया गया। इस शिविर में रात 9 बजे तक 75 महिलाओं के नसबंदी के आपरेशन किए गए। गुरुवार को पांच बजे से आपरेशन शुरू किए गए। बीते एक महिने में अस्पताल में ये चौथा कैंप लगाया गया। अस्पताल में डा एके नायक ने नसबंदी के आपरेशन किए। डा शशि अतुलकर ने महिलाओं की जांच की।