बालोद: जिले के गांवों में दीवार लेखन के माध्यम से स्वच्छता का संदेश, 4 रंग के डस्टबिन के उपयोग की दी जा रही जानकारी
Balod, Balod | Jun 10, 2026 बालोद जिले की ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पंचायत भवन, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक भवन, हाट-बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थलों की दीवारों पर स्वच्छता संबंधी संदेश लिखकर ग्रामीणों को कचरा पृथक्करण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।