द्वारका: पुलिस मुठभेड़ में सद्दाम गोरी गैंग के 2 बदमाश डाबड़ी से गिरफ्तार
डाबड़ी थाना की पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान सद्दाम गोरी गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक बदमाश के पैर में गोली भी लगी है। जिसकी पहचान सूरज के रूप में हुई है। जबकि दूसरे की पहचान फैज उर्फ पठान के रूप में हुई है। इनके पास से पुलिस टीम ने दो सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और दो खाली खोखे बरामद किए गए हैं।