राजगढ़: डॉ. उर्मिल जैन हॉस्पिटल के समक्ष भगवान श्री परशुराम जी की भव्य शोभा यात्रा का स्वागत एवं अभिनंदन
Rajgarh, Churu | Apr 19, 2026 राजगढ में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर निकाली गई भगवान श्री परशुराम जी की भव्य शोभा यात्रा का रविवार को डॉ. उर्मिल जैन हॉस्पिटल के मुख्य द्वार पर अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में भव्य अभिनंदन किया गया। वधायक मनोज न्यांगली के सानिध्य में डॉ. विनोद अग्रवाल, डॉ. उर्मिल अग्रवाल सहित अन्य ने कलाकारों व श्रद्धालुओ का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।