सांगोद. थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान अवैध शराब का परिवहन करते हुए तीन जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को प्रातः 11बजे थाना सांगोद पुलिस द्वारा माल बावड़ी के पास कोटा रोड पर नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान एक इको कार को संदिग्ध अवस्था में रोककर तलाशी ली गई।