सबलगढ़: सबलगढ़ में मिट्टी का टीला ढहा, नाबालिग की मौतः 3 बच्चियां घायल, घरेलू कार्य के लिए चारों मिट्टी खोद रही थीं
सबलगढ़ तहसील की बसपुर ग्राम पंचायत में मंगलवार सुबह मिट्टी का टीला ढहने से एक बालिका की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बालिकाएं घायल हो गईं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 7 बजे चार बालिकाएं घरेलू काम के लिए मिट्टी खोदने गई थीं। इसी दौरान मिट्टी का टीला अचानक भरभराकर गिर पड़ा