बालोद जिले में धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी का कार्य सफलतापूर्वक जारी है। जिसके अंतर्गत जिले में अब तक 79 हजार 613 किसानों से 35 लाख 45 हजार 750 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी कर 842 करोड़ 2 लाख 50 हजार 38 रूपये से अधिक की राशि का भुगतान किया जा चुका है।