मंझनपुर: हर रविवार पर्यावरण के नाम समर्पित युवा, एबीवीपी का संडे फॉर मंझनपुर अभियान बना जनजागरूकता की मिसाल
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की मंझनपुर नगर इकाई ने विकासार्थ विद्यार्थी कार्यक्रम के अंतर्गत संडे फॉर मंझनपुर अभियान के तहत डायट मैदान में प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया। अभियान में परिषद के कार्यकर्ताओं ने मैदान में फैले प्लास्टिक कचरे को एकत्र कर स्वच्छता का संदेश दिया और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।