हजारीबाग के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने डाड़ी प्रखंड का दौरा कर योजनाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। बलसगरा पंचायत भवन में मनरेगा एमआईएस डाटा की जांच करते हुए प्रज्ञा केंद्र को भूतल पर संचालित करने का निर्देश दिया। साथ ही विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था और मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता देखी। राबोध पैक्स में खाद्यान्न स्टॉक और किसानों के पंजीकरण की भी समीक्षा कर पारदर्शिता व तेज क्रियान्वयन के निर्देश दिए।