पूरनपुर: घाटमपुर में गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी समागम में श्रद्धापूर्वक शामिल हुए लोग
पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम घाटमपुर स्थित गुरुद्वारा साहिब में सिख धर्म के पांचवें गुरु, शांति के प्रतीक और शहीदों के सरताज गुरु अर्जुन देव के शहीदी समागम दिवस पर विधायक बाबूराम पासवान व श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया गया।