कटनी ग्रामीण: ग्राम खम्हरिया नं. 1 में चल रही भागवत कथा में कृष्ण-सुदामा मिलन ने भावविभोर किए श्रद्धालु
ग्राम खम्हरिया नं. 1 स्थित परम पूज्य बाबा हरिदास जी के बंगले में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन कथा व्यास श्री जगदेव बड़गैंया ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने सुदामा चरित्र का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि सच्ची मित्रता निभाने की प्रेरणा भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा से मिलती है।