मंगलवार दोपहर 1 बजे पुराने तहसील कार्यालय परिसर से 1 बाइक की दिन दहाड़े चोरी हो गईं। घटना का CCTV भी सामने आया है। जिसमे एक व्यक्ति बाइक को चुरा कर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। इतवारी निवासी मोहसिन बेलिम ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि वे पुरानी तहसील में सोसायटी के काम से गए थे तभी परिसर से उनकी बाइक क्र MP70MA496 चोरी हो गई। पुलिस ने जांच शुरू की है।