बेहट: शाकम्भरी रोड पर छोटा हाथी वाहन की टक्कर से दो भाई हुए घायल
*शाकंभरी देवी मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों के पैर कट गए। गांव बड़वाला के पास तेज रफ्तार छोटे हाथी (कैंटर) ने सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर खाई में पलट गया।अलीपुर भागूवाला निवासी नीरज (32) और उसका भाई लाखन (28) अपने साथी सतपाल के साथ खाद लेकर लौट रहे थे।*