कटनी नगर: रीठी पुलिस ने ब्लैक फिल्म एवं अवैध नेमप्लेट को गाड़ियों से उतरवानी की कार्रवाई की
कटनी में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही कटनी पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस गाड़ियों में अवैध तरीके से लगे नेमप्लेट, हूटर और ब्लैक फिल्म की जांच कर कार्रवाई कर रही है। रीठी पुलिस ने गाड़ी में सरपंच लिखकर रौब से घूम रहे व्यक्ति पर भी एक्शन लिया है। वाहन को खड़ाकर नेमप्लेट उतारा गया।