कटनी नगर: जालपा वार्ड स्थित सोनी परिवार की लाइट काटना बिजली विभाग के कर्मचारियों को पड़ा महंगा हुई मारपीट मामला पहुंचा थाने।
कटनी शहर के जालपा वार्ड स्थित सोनी परिवार की लाइट काटना बिजली विभाग के कर्मचारियों को महंगा पड़ गया। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने जैसे ही लाइट काटी वैसे ही उनके साथ मारपीट होना शुरू हो गई। जिसकी शिकायत लेकर बिजली विभाग के कर्मचारी कोतवाली थाने पहुंचकर। शिकायत दिए कि फागु सोनी और उनके परिवार के लोगों ने मारपीट की है।