कटनी नगर: चाका बाईपास के समीप अज्ञात वाहन ने 56 वर्षीय व्यक्ति को मारी जोरदार ठोकर,जिला अस्पताल में उपचार जारी।
कुठला थाना क्षेत्र के चाका बाईपास के समीप सड़क किनारे खड़े 56 वर्षीय एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी। घटना में व्यक्ति को गंभीर चोटे आ गई। वहीं राहगीरों की मदद से घायल को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां उसका उपचार जारी है।