डलमऊ: डलमऊ बड़े मठ के सामने जंगल में अज्ञात कारणों से लगी आग, सूचना पर पहुंची पुलिस
रविवार को समय लगभग 6 बजे डलमऊ कस्बे के बड़े मठ के सामने जंगल में अज्ञात कारणों से आग लग गई, तेज हवा के चलते देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों के द्वारा आग पर काबू पाया गया, गनिमत रही कि आग से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है।