हाथरस: बागला मार्ग पर दो बाइक आपस में टकराईं, दोनों वाहन चालकों के बीच सड़क पर हुई जमकर नोकझोंक, दोनों हुए चोटिल
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के बागला मार्ग पर बुधवार शाम 4:30 बजे के लगभग तेज गति से आ रही है दो बाइक आपस में टकरा कर सड़क पर गिर गई इस दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालकों के पैर में हल्की चोटें आई है इसी बीच दोनों ही वाहन चालक गुस्से में आकर एक दूसरे पर भड़क गए और जमकर बीच सड़क उनमें नोकझोंक हुई जिसको स्थानीय दुकानदारों ने समझा बूझकर दोनों को शांत कराया