बांधवगढ़: उमरिया जिला अस्पताल के सिविल सर्जन पर युवक ने लगाए अश्लील हरकत के आरोप, कलेक्टर व एसपी से की शिकायत
उमरिया जिला मुख्यालय में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के एक युवक ने जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. के.सी. सोनी पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवक ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। युवक का आरोप है कि डॉ. के.सी. सोनी उसे सगरा मंदिर के पीछे स्थित एक सुनसान स्थान पर ले गए।