कोलायत: मारपीट व आर्म्स एक्ट के मामले में एक माह से फरार आरोपी को गजनेर पुलिस ने किया गिरफ्तार
गजनेर थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए मारपीट, फायरिंग और आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले लंबे समय से पुलिस से बचकर भाग रहा था। मामले में पूर्व में एक अन्य आरोपी को देशी कट्टा बरामद कर गिरफ्तार किया जा चुका है।जानकारी के अनुसार 25 फरवरी 2026 को गजनर थाना क्षेत्र में मारपीट व फायरिंग की घटना सामने आई थी।