शनिवार को लखीसराय जिला के सभी 27 परीक्षा केंद्रों पर पांचवें दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई.अपराह्न 5 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम पाली में 12089 तथा द्वितीय पाली में 4111 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. राजकीय हसनपुर हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली की परीक्षा में सुमन कुमार नामक एक फर्जी परीक्षार्थी को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया.