देहरादून: पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र से जानलेवा हमले के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
देहरादून की पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी शोएब को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मामूली विवाद के बाद ग्राम भूड्डी में एक युवक पर क्रिकेट के स्टम्प से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वहीं घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने बताया कि 25 मई को वादी अब्दुल हसन ने पटेलनगर थाने में आरोपी के विरूद्ध तहरीर दी थी।