झांसी: झांसी में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे बाइक सवार 2 लोगों को बस ने रौंदा, युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर
Jhansi, Jhansi | Jul 23, 2026 झांसी में बेकाबू प्राइवेट बस ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया। हादसे में मोंठ निवासी दोजीराम की मौत हो गई, जबकि महिला लक्ष्मी देवी की हालत बेहद नाजुक बनी है। दोनों बुधवार को रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। रास्ते में बस ने टक्कर मार दी। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां इलाज के दौरान दोजीराम की मौत हो गई।