परैया: परैया बाजार में रामनवमी पूजा समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
Paraiya, Gaya | Mar 28, 2026 परैया मुख्य बाजार स्थित चौक पर शनिवार संध्या रामनवमी पूजा समिति के द्वारा भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारा का शुभारंभ मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, अजमतगंज पंचायत के मुखिया सुनील कुमार शर्मा, हम से. के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पांडेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद ग्रामीणों के बीच प्रसाद वितरण शुरू हुआ।