बरेली: आधे घंटे की बारिश ने पलटा मौसम, गर्मी भागी; अब आंधी-तूफान और बिजली का येलो अलर्ट
बरेली में हुई तेज बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। आधे घंटे की बरसात के बाद तापमान गिरकर 28 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक बिजली कड़कने और मध्यम आंधी-तूफान की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।