देशभर के जैन समाज सहित जनमानस के लिए रविवार का दिन बेहद दुखी करने वाला रहा। जैन समाज के 'वर्तमान के वर्धमान' कहे जाने वाले संत आचार्य विद्यासागर महाराज ने समाधि लेते हुए 3 दिन के उपवास के बाद अपना देह त्याग दिया है। संतश्री के देह त्यागने का समाचार मिलते ही शहर में भी शोक की लहर छा गई।