फिरोज़ाबाद: पीएम मोदी ने किया लगभग 50 हजार गांवों में 58 लाख प्रोपर्टी कार्ड का वितरण, दबरई कलेक्ट्रेट सभागार में देखा लाइव संवाद
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामित्व योजना के तहत देश भर के लगभग 50 हजार गांवों में 58 लाख प्रोपर्टी कार्ड का वितरण और योजना के लाभार्थी कार्ड धारकों के साथ संवाद किया। जिसका लाइव प्रसारण शनिवार दोपहर 12 बजे दबरई स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में सदर विधायक मनीष असीजा ने डीएम रमेश रंजन व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों संग देखा।