ग्वालियर गिर्द: आरक्षक ने की हैवानियत, पत्नी को गर्म प्रेस से जलाया थाने पहुंची पीड़िता
शहर की सेकेंड बटालियन में तैनात राजीव सिंह परिहार नाम के आरक्षक ने हैवानियत की हदें पार कर दी।उसने अपनी पत्नी पूजा परिहार को कपड़ों पर प्रेस करने वाली स्त्री से चेहरे और पीठ पर बुरी तरह जला दिया और बंद करके चला गया।किसी तरह उसके बच्चों ने महिला को निकाला।ये महिला माधवगंज थाने में बुधवार पहुंची जहां उसने अपने पति राजीव परिहार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।