औरैया: कानपुर रोड पर स्थित गोल्ड लोन के ऑफिस में अज्ञात कारणों से लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, नुकसान का आकलन नहीं
शनिवार को कानपुर रोड स्थित कैफ्री गोल्ड लोन के ऑफिस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना उस समय सामने आई जब आसपास के लोग जिम के लिए पहुंचे और बिल्डिंग से धुआं निकलता देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने सबसे पहले बिल्डिंग को खा