खुसरूपुर: गुरुवार की रात्रि खुसरूपुर से निकली खपड़ यात्रा
खुसरूपुर से गुरुवार की रात्रि खपड यात्रा निकाली गई है। इस यात्रा में सैकड़ो मां काली के भक्त शामिल हुए हैं। मां काली की जलती हुई ज्वाला लेकर श्रद्धालु खुसरूपुर होते हुए आगे की ओर बढ़ गए हैं। विदित होगी यह ज्योति ज्वाला एक गांव से दूसरे गांव एक शहर से दूसरे शहर होते हुए कोलकता स्थित महाकाली की मंदिर तक कई दिनों बाद पहुंचेगी। उसके बाद वहां पूजा अर्चना होगा।