राजगीर: मलमास मेले को राष्ट्रीय मेला घोषित करने की मांग, साधु-संतों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
Rajgir, Nalanda | Jun 30, 2025 राजगीर के प्राचीन मलमास मेले को राष्ट्रीय मेला का दर्जा देने की मांग को लेकर सोमवार की दोपहर 12:30 बजे करीब साधु-संतों के प्रतिनिधिमंडल ने नालंदा डीएम के प्रतिनिधि अपर समाहर्ता मनीष शर्मा को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में प्रयागराज के जगद्गुरु विश्वकर्मा शंकराचार्य स्वामी दिलीप योगीराज, महामंडलेश्वर स्वामी विवेक मुनि समेत कई प्रमुख संत शामिल थे।