राजगीर: राजगीर में लोजपा (रामविलास) ने किया 'बहुजन भीम संकल्प समागम' कार्यक्रम का आयोजन
Rajgir, Nalanda | Jun 29, 2025 लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के द्वारा राजगीर के किला मैदान में रविवार की दोपहर 3:30 के करीब बहुजन भीम संकल्प समागम' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। मंच से चिराग पासवान ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला।