गिरिडीह: कोडरमा-मधुपुर ट्रेन से बंनखंजो के पास हादसे में युवक की मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
कोडरमा से मधुपुर जाने वाली ट्रेन से बंनखंजो के पास हुवे एक दर्दनाक हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बुधवार को 9 बजे मृतक के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया।मृतक की पहचान मोहनपुर निवासी गुलाम मुस्तफा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम को यह हादसा कोडरमा से होकर न्यू गिरिडीह की ओर जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से हुआ।