लखीमपुर खीरी जिले के दुधवा नेशनल पार्क की नार्थ खीरी वन प्रभाग की बेलरायां रेंज में पिछले कई महीनों से दहशत का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के लगाए पिंजरे में कैद हो गया। मंगलवार तड़के मुर्तिहा ग्राम पंचायत स्थित सरदार केवल सिंह के फार्म के पास शिकार के लालच में पिंजरे में घुसते ही तेंदुआ कैद हो गया। इस दौरान चारे के रूप में बांधी गई बकरी पूरी तरह सुरक्षित बच गई। तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में राहत की लहर दौड़ गई।
Lakhimpur, Lakhimpur Kheri | Aug 4, 2026