बागपत: सब्जी मंडी बागपत में गले सड़े सेब देने का विरोध करने पर फल विक्रेता को दबंगों ने बेरहमी से पीटा, घटना CCTV में हुई कैद
Baghpat, Bagpat | Oct 11, 2025 बागपत शहर के फल विक्रेता भीम ने शनिवार को करीब साढे 12 बजे जानकारी देते हुए बताया कि सब्जी मंडी बागपत में फल खरीदने के लिए गया था। आढती से सेब की कैरेट खरीदी थी। कैरेट में सेब गले सडे मिला। इसका विरोध करने पर आढती ने गाली-गलौच करते हुए अपने एक साथी के मिलकर उसे बेरहमी से पीटा। वहां पर मौजूद लोगों ने उसकी जान बचाई।