मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू के पड़वा में छह मौतों के बाद स्वास्थय विभाग अलर्ट, कटैला के पौधों को खेतों से हटाने की अपील
झारखंड के पलामू जिले के पड़वा प्रखंड के सिक्का गांव में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत के मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि अपने खेतों से कटैला (आर्जीमोन/पीला धतूरा) के पौधों को हटाएं, सरसों की कटाई और पेराई से पहले बीजों की अच्छी तरह सफाई और जांच करें तथा केवल शुद्ध सरसों के बीज से ही तेल निकलवाएं। आपको बता दें क