शुजालपुर: संगठन विस्तार में तेजी लाने के निर्देश, निष्क्रिय पदाधिकारियों पर होगी कार्रवाई
शुजालपुर दादावाड़ी में मंगलवार को शुजालपुर ब्लॉक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें विधानसभा प्रभारी प्रकाश खेड़कर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए ब्लॉक, शहर और मंडलम अध्यक्षों को शीघ्र संगठन विस्तार कर वार्ड एवं पंचायत अध्यक्षों की सूची सौंपने के निर्देश दिए।