Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

पंचकूला: पिंजौर में व्यापारी के मर्डर के बाद डीसीपी ने जिलाभर में किया व्यापक स्तर पर पुलिस स्टाफ का फेरबदल, पिंजौर थाना प्रभारी

Panchkula, Panchkula | Jun 6, 2026

MORE NEWS

थाना प्रभारी और पार्षद के बीच हुई नोक झोंक का मामला पहुंचा राज्यसभा सांसद के पास,  संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित मामले में की मुलाकात।
Like /comment /share / follow instagram and you tube subscribe
https://nsmpkp.com News Social Media Pinjore Kalka  Panchkula Reporter mani Pinjore / kalka 11-7-2026, 
my E-mail:manisharma4009@ gmail.com what's app no:-9896944009

https://www.instagram.com/reel/DaqUwn7BMFI/?igsh=MTYzaWRwZ2RzMWUwOQ==

https://youtu.be/4XF2OuQKc8I?si=aFlc52YkmImhioHM

थाना प्रभारी और पार्षद के बीच हुई नोक झोंक का मामला पहुंचा राज्यसभा सांसद के पास, संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित मामले में की मुलाकात। Like /comment /share / follow instagram and you tube subscribe https://nsmpkp.com News Social Media Pinjore Kalka Panchkula Reporter mani Pinjore / kalka 11-7-2026, my E-mail:manisharma4009@ gmail.com what's app no:-9896944009 https://www.instagram.com/reel/DaqUwn7BMFI/?igsh=MTYzaWRwZ2RzMWUwOQ== https://youtu.be/4XF2OuQKc8I?si=aFlc52YkmImhioHM

Panchkula, Panchkula | Jul 11, 2026

33वें मैंगो मेला 2026 के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रतियोगिताओं ने बाँधा समां

पंचकूला, 11 जुलाई: हरियाणा पर्यटन निगम एवं बागवानी विभाग द्वारा यादविन्द्रा गार्डन, पिंजौर में आयोजित 33वें मैंगो मेला 2026 के दूसरे दिन भी पर्यटकों और आम प्रेमियों का उत्साह देखते ही बना। दिनभर आयोजित प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आम की विभिन्न किस्मों ने मेले की रौनक को और बढ़ा दिया।

मेले के दूसरे दिन बच्चों के लिए ग्रुप डांस प्रतियोगिता, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता तथा हैंडराइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

दोपहर 3:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ, जिसमें प्रसिद्ध हरियाणवी कलाकार सलीम हरियाणवी और गगन हरियाणवी ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं शाम को प्रसिद्ध पंजाबी गायक शमिंदर शम्मी और एकम बावा की दमदार लाइव प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को संगीतमय बना दिया। उनके लोकप्रिय गीतों पर दर्शक देर तक झूमते और उत्सव का आनंद लेते रहे।
मेले में प्रदर्शित 200 से अधिक आम की किस्में आगंतुकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। लोगों ने विभिन्न प्रकार के आमों का स्वाद लिया और उनके बारे में जानकारी भी प्राप्त की।

इसके साथ ही फूड कोर्ट में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों तथा क्राफ्ट्स बाज़ार में हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों का भी आगंतुकों ने भरपूर आनंद लिया। दिनभर मेले में परिवारों, बच्चों और पर्यटकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली।

33वां मैंगो मेला 12 जुलाई को भी विभिन्न प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, लाइव प्रस्तुतियों और आम की अनेक किस्मों के साथ जारी रहेगा। हरियाणा पर्यटन निगम ने सभी नागरिकों एवं पर्यटकों से मेले में पधारकर इस अनूठे उत्सव का हिस्सा बनने की अपील की है।

33वें मैंगो मेला 2026 के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रतियोगिताओं ने बाँधा समां पंचकूला, 11 जुलाई: हरियाणा पर्यटन निगम एवं बागवानी विभाग द्वारा यादविन्द्रा गार्डन, पिंजौर में आयोजित 33वें मैंगो मेला 2026 के दूसरे दिन भी पर्यटकों और आम प्रेमियों का उत्साह देखते ही बना। दिनभर आयोजित प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आम की विभिन्न किस्मों ने मेले की रौनक को और बढ़ा दिया। मेले के दूसरे दिन बच्चों के लिए ग्रुप डांस प्रतियोगिता, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता तथा हैंडराइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दोपहर 3:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ, जिसमें प्रसिद्ध हरियाणवी कलाकार सलीम हरियाणवी और गगन हरियाणवी ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं शाम को प्रसिद्ध पंजाबी गायक शमिंदर शम्मी और एकम बावा की दमदार लाइव प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को संगीतमय बना दिया। उनके लोकप्रिय गीतों पर दर्शक देर तक झूमते और उत्सव का आनंद लेते रहे। मेले में प्रदर्शित 200 से अधिक आम की किस्में आगंतुकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। लोगों ने विभिन्न प्रकार के आमों का स्वाद लिया और उनके बारे में जानकारी भी प्राप्त की। इसके साथ ही फूड कोर्ट में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों तथा क्राफ्ट्स बाज़ार में हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों का भी आगंतुकों ने भरपूर आनंद लिया। दिनभर मेले में परिवारों, बच्चों और पर्यटकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। 33वां मैंगो मेला 12 जुलाई को भी विभिन्न प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, लाइव प्रस्तुतियों और आम की अनेक किस्मों के साथ जारी रहेगा। हरियाणा पर्यटन निगम ने सभी नागरिकों एवं पर्यटकों से मेले में पधारकर इस अनूठे उत्सव का हिस्सा बनने की अपील की है।

Panchkula, Panchkula | Jul 11, 2026

ह्यूमैनिटी फर्स्ट वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा चंडीमंदिर में 40 यूनिट रक्तदान, निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

पंचकूला। ह्यूमैनिटी फर्स्ट वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा गीता मिडिल स्कूल, चंडीमंदिर में आयोजित द्वितीय रक्तदान एवं निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में 40 यूनिट रक्तदान हुआ, जबकि बड़ी संख्या में लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों के परामर्श का लाभ उठाया।

कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके आगमन पर संस्था के अध्यक्ष अंकित चनालिया के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों रवि किरण, अरविंद ढिल्लों, वरुण, प्रेमपाल, नितेश, ईशविंदर, रिम्पु, विक्रम, पवन, रोहित, गौरव, अमित और दीपक सहित अन्य सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुख्य अतिथि तरुण भंडारी ने रक्तदाताओं और संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि "रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है और मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।" उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होते हैं और समाज में सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले ह्यूमैनिटी फर्स्ट वेलफेयर फाउंडेशन के कर्मठ सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके निस्वार्थ सेवा भाव की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

शिविर का आयोजन पीजीआई चंडीगढ़ एवं सेंटर फॉर साइट के सहयोग से किया गया। शिविर में रक्तदान के साथ-साथ रक्तचाप (बीपी), ब्लड शुगर, पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (पीएफटी), दंत जांच एवं ओरल कैमरा स्कैनिंग, यूरिक एसिड, नेत्र जांच, कोलेस्ट्रॉल जांच, ईसीजी तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं डाइटिशियन द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श भी उपलब्ध कराया गया।

संस्था के अध्यक्ष अंकित चनालिया ने रक्तदाताओं, चिकित्सकों, सहयोगी संस्थाओं और सभी स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी मानव सेवा के ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।

ह्यूमैनिटी फर्स्ट वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा चंडीमंदिर में 40 यूनिट रक्तदान, निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न पंचकूला। ह्यूमैनिटी फर्स्ट वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा गीता मिडिल स्कूल, चंडीमंदिर में आयोजित द्वितीय रक्तदान एवं निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में 40 यूनिट रक्तदान हुआ, जबकि बड़ी संख्या में लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों के परामर्श का लाभ उठाया। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके आगमन पर संस्था के अध्यक्ष अंकित चनालिया के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों रवि किरण, अरविंद ढिल्लों, वरुण, प्रेमपाल, नितेश, ईशविंदर, रिम्पु, विक्रम, पवन, रोहित, गौरव, अमित और दीपक सहित अन्य सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्य अतिथि तरुण भंडारी ने रक्तदाताओं और संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि "रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है और मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।" उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होते हैं और समाज में सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले ह्यूमैनिटी फर्स्ट वेलफेयर फाउंडेशन के कर्मठ सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके निस्वार्थ सेवा भाव की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। शिविर का आयोजन पीजीआई चंडीगढ़ एवं सेंटर फॉर साइट के सहयोग से किया गया। शिविर में रक्तदान के साथ-साथ रक्तचाप (बीपी), ब्लड शुगर, पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (पीएफटी), दंत जांच एवं ओरल कैमरा स्कैनिंग, यूरिक एसिड, नेत्र जांच, कोलेस्ट्रॉल जांच, ईसीजी तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं डाइटिशियन द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श भी उपलब्ध कराया गया। संस्था के अध्यक्ष अंकित चनालिया ने रक्तदाताओं, चिकित्सकों, सहयोगी संस्थाओं और सभी स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी मानव सेवा के ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।

Panchkula, Panchkula | Jul 11, 2026

पिंजौर मैंगो फेस्टिवल में ट्रैफिक व्यवस्था संभालने खुद सड़क पर उतरे डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह, बुजुर्गों को पुलिस वाहनों से पहुंचाया मेला ग्राउंड

पंचकूला/ पिंजौर/ 12 जुलाई:- पिंजौर के ऐतिहासिक यादविंद्रा गार्डन में आयोजित हो रहे 33वें मैंगो फेस्टिवल के दूसरे दिन पर्यटकों और आम जनता की भारी भीड़ देखने को मिली। इस विशाल जनसमूह के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग और मेला परिसर के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन गया था। इस स्थिति को भांपते हुए और जनता की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए पंचकुला के डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह खुद मोर्चे पर उतरे। उन्होंने न केवल पूरी मुस्तैदी के साथ सड़क पर खड़े होकर ट्रैफिक व्यवस्था को संभाला, बल्कि पुलिस कर्मियों को दिशा-निर्देश देकर वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह नियंत्रित और सुचारु किया, जिससे हाईवे पर लगने वाले लंबे जाम से लोगों को बड़ी राहत मिली।

यातायात प्रबंधन के साथ-साथ पुलिस का एक बेहद मानवीय और संवेदनशील चेहरा भी इस दौरान सामने आया। मेले में आने वाले बुजुर्गों को पैदल चलने में हो रही असुविधा को देखते हुए डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने एक सराहनीय पहल की। उन्होंने पुलिस के सरकारी वाहनों को विशेष रूप से इन बुजुर्गों की मदद में लगा दिया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक और उनकी टीम द्वारा बुजुर्ग पर्यटकों को बड़े ही सम्मान के साथ पुलिस की गाड़ियों में बिठाकर मुख्य सड़क से मेला ग्राउंड के भीतर तक सुरक्षित पहुंचाया गया। 

पुलिस के इस सेवा भाव और संवेदनशीलता को देखकर मेले में आए लोगों ने पंचकूला पुलिस की जमकर तारीफ की और डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक के इस कदम को सुरक्षा के साथ-साथ जनता के प्रति पुलिस की सच्ची सेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

पिंजौर मैंगो फेस्टिवल में ट्रैफिक व्यवस्था संभालने खुद सड़क पर उतरे डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह, बुजुर्गों को पुलिस वाहनों से पहुंचाया मेला ग्राउंड पंचकूला/ पिंजौर/ 12 जुलाई:- पिंजौर के ऐतिहासिक यादविंद्रा गार्डन में आयोजित हो रहे 33वें मैंगो फेस्टिवल के दूसरे दिन पर्यटकों और आम जनता की भारी भीड़ देखने को मिली। इस विशाल जनसमूह के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग और मेला परिसर के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन गया था। इस स्थिति को भांपते हुए और जनता की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए पंचकुला के डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह खुद मोर्चे पर उतरे। उन्होंने न केवल पूरी मुस्तैदी के साथ सड़क पर खड़े होकर ट्रैफिक व्यवस्था को संभाला, बल्कि पुलिस कर्मियों को दिशा-निर्देश देकर वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह नियंत्रित और सुचारु किया, जिससे हाईवे पर लगने वाले लंबे जाम से लोगों को बड़ी राहत मिली। यातायात प्रबंधन के साथ-साथ पुलिस का एक बेहद मानवीय और संवेदनशील चेहरा भी इस दौरान सामने आया। मेले में आने वाले बुजुर्गों को पैदल चलने में हो रही असुविधा को देखते हुए डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने एक सराहनीय पहल की। उन्होंने पुलिस के सरकारी वाहनों को विशेष रूप से इन बुजुर्गों की मदद में लगा दिया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक और उनकी टीम द्वारा बुजुर्ग पर्यटकों को बड़े ही सम्मान के साथ पुलिस की गाड़ियों में बिठाकर मुख्य सड़क से मेला ग्राउंड के भीतर तक सुरक्षित पहुंचाया गया। पुलिस के इस सेवा भाव और संवेदनशीलता को देखकर मेले में आए लोगों ने पंचकूला पुलिस की जमकर तारीफ की और डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक के इस कदम को सुरक्षा के साथ-साथ जनता के प्रति पुलिस की सच्ची सेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

Panchkula, Panchkula | Jul 11, 2026

पिंजौर में बिना नंबर प्लेट दौड़ रही बाइक जब्त, 33 हजार का चालान काटकर हुड़दंगियों को दिया सख्त संदेश

पंचकूला/ 11 जुलाई:- पंचकूला पुलिस द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले और हुड़दंगियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सड़क सुरक्षा को पुख्ता करने और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से पुलिस अब बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर पूरी तरह से सख्त रुख अख्तियार कर चुकी है। इसी कड़ी में पुलिस टीम ने नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए न सिर्फ उनके वाहन को जब्त किया है, बल्कि उन पर भारी-भरकम जुर्माना भी ठोंका है।

पिंजौर में सुरजपुर ट्रैफिक एसएचओ अभिषेक की अगुवाई में पुलिस टीम ने यातायात नियमों की सरेआम उल्लंघना करने वाले और बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे दुपहिया वाहन को दबोचा। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए नियमों को ताक पर रखने वाले बाइक चालक का 33 हजार का चालान काटकर बाइक इंपाउंड की। 

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस विभाग की विशेष टीमें लगातार ऐसे संदिग्ध और नियम विरुद्ध चलने वाले वाहनों पर पैनी नजर रखे हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना नंबर प्लेट के घूम रहे वाहन विशेष रूप से पुलिस के रडार पर हैं, क्योंकि अक्सर देखा गया है कि ऐसे वाहनों का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के लिए किया जाता है। पहचान छुपाने के मकसद से ही लोग बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाते हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवाओं को सख्त नसीहत देते हुए डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक ने कहा कि युवा वर्ग जोश में आकर अपनी और दूसरों की जिंदगी को खतरे में न डालें। वे यातायात नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करें, वाहनों पर नंबर प्लेट जरूर लगवाएं और जिम्मेदार नागरिक बनें।
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia

पिंजौर में बिना नंबर प्लेट दौड़ रही बाइक जब्त, 33 हजार का चालान काटकर हुड़दंगियों को दिया सख्त संदेश पंचकूला/ 11 जुलाई:- पंचकूला पुलिस द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले और हुड़दंगियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सड़क सुरक्षा को पुख्ता करने और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से पुलिस अब बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर पूरी तरह से सख्त रुख अख्तियार कर चुकी है। इसी कड़ी में पुलिस टीम ने नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए न सिर्फ उनके वाहन को जब्त किया है, बल्कि उन पर भारी-भरकम जुर्माना भी ठोंका है। पिंजौर में सुरजपुर ट्रैफिक एसएचओ अभिषेक की अगुवाई में पुलिस टीम ने यातायात नियमों की सरेआम उल्लंघना करने वाले और बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे दुपहिया वाहन को दबोचा। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए नियमों को ताक पर रखने वाले बाइक चालक का 33 हजार का चालान काटकर बाइक इंपाउंड की। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस विभाग की विशेष टीमें लगातार ऐसे संदिग्ध और नियम विरुद्ध चलने वाले वाहनों पर पैनी नजर रखे हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना नंबर प्लेट के घूम रहे वाहन विशेष रूप से पुलिस के रडार पर हैं, क्योंकि अक्सर देखा गया है कि ऐसे वाहनों का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के लिए किया जाता है। पहचान छुपाने के मकसद से ही लोग बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाते हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवाओं को सख्त नसीहत देते हुए डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक ने कहा कि युवा वर्ग जोश में आकर अपनी और दूसरों की जिंदगी को खतरे में न डालें। वे यातायात नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करें, वाहनों पर नंबर प्लेट जरूर लगवाएं और जिम्मेदार नागरिक बनें। #panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia

Panchkula, Panchkula | Jul 11, 2026