सिसई: प्रखंड मुख्यालय में कल्याण विभाग ने विभिन्न विद्यालयों के छात्रों को साइकिलें वितरित कीं
Sisai, Gumla | Dec 6, 2024 सिसई प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को कल्याण विभाग के द्वारा विभिन्न विद्यालय के छात्रों के बीच कल्याण पदाधिकारी शैलेश यादव की उपस्थिति में साइकिल का वितरण किया गया।राजकीयकृत कन्या मध्य विद्यालय सिसई,राजकीय कृत मध्य विद्यालय सकरौली, राजकीय कृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बांसटोली और राजकीय कृत मध्य विद्यालय कुदरा के छात्रों के बीच साइकिल का वितरण हुआ।